{"_id":"62fe82622c070d09780fe43a","slug":"caught-70-oxygen-cylinders-going-for-black-marketing-ghazipur-news-vns6697359194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहे 70 ऑक्सीजन सिलेंडर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहे 70 ऑक्सीजन सिलेंडर पकड़ा
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र स्थित हमीद सेतु के पास बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 70 आक्सीजन के सिलेंडर पकड़े गए । इसकी बाजार में कीमत करीब सात लाख है। छानबीन में वाहन और आक्सीजन सिलेंडर के कागजात न दिखाने पर उसे सीजकर सुहवल थाना पुलिस को सुपुर्द कर आगे की छानबीन में जुट गये।
यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार ने बताया वह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से एक तेज रफ्तार टाटा 407 लोडेड वाहन आता दिखा। रोके जाने पर वह तेजी से रेवतीपुर की तरफ भागने लगा। शक होने पर वाहन का पीछाकर चालक को दबोच लिया गया। मांगे जाने पर चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा पाया। यात्रीकर अधिकारी मनोज कुमार द्वारा आक्सीजन के सिलेंडर के संबंधित पूछताछ करने पर वह उसके भी कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद आक्सीजन युक्त सिलेंडर वाहन थाने लाकर सीजकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मनोज कुमार ने बताया कि इसपर करीब डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया।
दोगुनी कीमत में बिकते हैं आक्सीजन सिलेंडर
कोविड काल में संक्रमण के दौरान से अब तक आक्सीजन सिलेंडर की कालाबजारी तमाम प्रयासों के बावजूद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बरामद इस 140 पौंड वजन के एक आक्सीजन सिलेंडर जो सामान्य तौर पर बाजार में तीन से चार हजार में उपलब्ध है। उसे इस धंधे में लिप्त लोग आठ हजार से लेकर पंद्रह हजार रुपये में कालाबजारी कर छोरी छिपे गैर जनपदों से लेकर बिहार तक इसकी अवैध तरीके से आपूर्ति में लिप्त है। कोविड काल के दौरान इन्हीं आक्सीजन सिलिंडरों की काफी मांग थी। उस दौरान भी इसमें लिप्त लोगों ने खूब काली कमाई की और लोगों से जमकर बाजार से कई गुना अधिक तक इसके कीमतें मरीजों से वसूल किया था।