फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case of demanding 10 lakh extortion money against Nagar Panchayat President and wife

Ghazipur News: नगर पंचायत अध्यक्ष और पत्नी पर 10 लाख रंगदारी मांगने का केस

Mon, 04 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case of demanding 10 lakh extortion money against Nagar Panchayat President and wife
बहादुरगंज (गाजीपुर)। नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी और उनकी पत्नी निकहत परवीन के खिलाफ कासिमाबाद कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मदरसा मदरसतुल मसाकीन बहादुरगंज के प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन मोहल्ला नई बस्ती निवासी हाफिज अब्दुल गनी की तहरीर के मुताबिक, मदरसा मैदरसतुल मसाकीन बहादुरगंज में निकहत परवीन पत्नी रेयाज अहमद अंसारी सहायक अध्यापिका थीं, लेकिन अंकपत्र फर्जी पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कासिमाबाद में वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष और इनके पति रेयाज अहमद अंसारी, पूर्व प्रबंधक नजीर अहमद भी अभियुक्त बनाए गए हैं। रेयाज अहमद अंसारी 191 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और गैंगस्टर एक्ट में जिला कारागार में निरुद्ध थे। वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं। पीड़ित के मुताबिक, रेयाज अहमद अंसारी की पत्नी के मुकदमे में शिकायतकर्ता गवाह भी है। निकहत परवीन की ओर से अवैध रूप से निकाली गई धनराशि की रिकवरी की कार्रवाई उच्चाधिकारियों की ओर से की जा रही है। आरोप है कि उसे रोकवाने और मुकदमे में गवाही देने से मना करने का दबाव बनाया जा रहा है। सीओ चोब सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

बेटे की नियुक्ति करने का दबाव बनाने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी मदरसे में अपने बेटे की नियुक्ति के लिए भी दबाव डालते रहते हैं। 11 सितंबर की सुबह 7.30 बजे एक मोबाइल नंबर से रेयाज अहमद अंसारी ने शिकायतकर्ता के बेटे मोहम्मद मजहर के मोबाइल पर फोन किया। कहा कि शिक्षा प्रबंधक मदरसा जियाउर्रहमान और तुमको छोडूंगा नहीं। शिकायतकर्ता के मुताबिक जियाउर्रहमान का विभागीय कार्य से विकास भवन में आना-जाना होता है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : डर के कारण दे दिए 50 हजार

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 23 अक्तूबर को रेयाज पत्नी निकहत परवीन के साथ उसके घर गए थे। उस समय उसका बेटा मोहम्मद मजहर और शिक्षा प्रबंधक जियार्रहमान मौजूद थे। आरोप है कि रेयाज अहमद ने पूछा कि वेतन वसूली का आदेश बार-बार क्यों आ रहा है। इस पर शिक्षा प्रबंधक जियाउर्रहमान ने कहा कि विभाग का जो आदेश आएगा, उसका पालन करेंगे। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि उनका जो होना था हो गया, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं होगा। मरने से बचना चाहते हो तो 10 लाख दे दो। रेयाज अहमद की पत्नी ने भी कहा कि 10 लाख रुपये देना होगा। धमकी मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने उन्हें 50 हजार रुपये दे दिए।

मदरसा संचालक हाफिज अब्दुल गनी ने कासिमाबाद थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर बहादुरगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी और उनकी पत्नी निकहत अंसारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -डॉ. ईरज राजा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed