फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed for injured youth's brother's tahrir

घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed for injured youth's brother's tahrir
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में बृहस्पतिवार की देर रहत को दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली से घायल युवक का उपचार वाराणसी में चल रहा है। शुक्रवार को घायल युवक के भाई ने तहरीर देकर एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इधर पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय दुबे (28) अपने मित्रों के साथ गांव के बाहर खाना खा रहा था। इसी दौरान एक मित्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नशे में धुत आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के सीने से ऊपर चीरती हुई निकल गई। इधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक का उपचार वाराणसी में चल रहा है। फिलहाल घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इधर घटना के दूसरे दिन घायल के बड़े भाई पंकज दुबे ने आरोपी धीरज सिंह के खिलाफ तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए रात भर दबिश देती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed