फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against the Prime Minister for objectionable post

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the Prime Minister for objectionable post
सुहवल। प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मालूम हो कि बीते दो दिन पूर्व एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के साथ वायरल कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई, तो उन्होंने पोस्ट डिलीट कर माफी मांगने को कहा। इसके बावजूद मनबढ़ युवक ने ऐसा नहीं किया और पोस्ट लगातार वायरल होता रहा। इसके बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह एवं योगी हर्ष सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे। वहां आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इधर मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा होता देख पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही युवक पोस्ट डिलीट करने के साथ मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह एवं योगी हर्ष सिंह ने कहा कि इस तरह का आपत्तिजनक पोस्ट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों से प्रधानमंत्री के साथ ही देश की छवि धूमिल होती है। मांग किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर लापरवाही की जाती है तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed