फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against omprakash rajbhar in ghazipur dispute

गाजीपुर विवाद में राजभर पर भी केस: दोनों पक्षों के 32 लोगों पर मुकदमा, पुलिस का दावा- सुभासपा अध्यक्ष पर नहीं हुआ हमला

Wed, 11 May 2022 05:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 May 2022 05:30 PM IST
सार

गाजीपुर विवाद में पुलिस ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समेत दोनों पक्षों के कुल 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि राजभर पर कोई हमला नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Case filed against omprakash rajbhar in ghazipur dispute
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मानसपुर पहदरिया में मंगलवार दोपहर बाद हुए आपसी विवाद में सियासी पारा गरम हो गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश राजभर समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
एसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया ने बताया कि जहूराबाद विधायक एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर कोई हमला नहीं हुआ था। विवाद होने के बाद दोनों ही पक्षों की तहरीर पर करीमुद्दीनपुर पुलिस ने 16-16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रतिनिधि व भारी संख्या में स्थानीय भाजपा नेताओं थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि ओमप्रकाश राजभर चारागाह की जमीन को लेकर विवाद में शामिल हो रहे थे। इस बाबत विरोध शुरू होने पर वह धरना प्रदर्शन करने के साथ ही दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल विधायक ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को पहदरिया गांव गए थे। जहां स्थानीय युवकों से नोकझोंक हो गई थी। जिस पर कार्यकर्ताओ ने 16 युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। इसमें जंगीपुर के सपा विधायक वीरेंद्र यादव, फेफना के सपा विधायक संग्राम यादव, सुभासपा के विधायक हंसू राम, रसड़ा से सुभासपा प्रत्याशी रहे महेंद्र चौहान व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल थे।

 
पुलिस के काफी अनुरोध व 24 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन पर देर शाम उन्होंने धरना समाप्त किया। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 32 लोगों को आरोपी बनाया है। इस मामले में अब पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed