{"_id":"6aaee65021df13661e054ff6","slug":"car-hits-boulder-on-greenfield-expressway-3-injured-one-referred-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160500-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रखे बोल्डर से टकराई कार, 3 घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रखे बोल्डर से टकराई कार, 3 घायल, एक रेफर
विज्ञापन
शेखपुर के पास गाजीपुर-मांझी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रखे बड़े बोल्डर के पास पड़ा कार का मलबा।
- फोटो : 1
भड़सर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास सड़क पर रखे बड़े बोल्डर से कार टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि घायलों की पहचान प्रवीण मिश्रा, संजय और देव प्रकाश पांडेय के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को बलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देव प्रकाश पांडेय की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में रखा गया है। वाहन स्वामी पंकज मिश्रा की ओर से तहरीर मिली है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि अक्तूबर में सेफ्टी ऑडिट समेत अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद संचालन की अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद ही यातायात शुरू होगा। फिलहाल मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।