फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Capacity of six power substations will be increased; 6 crore will be spent.

Ghazipur News: छह बिजली उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि, खर्च होंगे 6 करोड़

Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Capacity of six power substations will be increased; 6 crore will be spent.
छह बिजली उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि, खर्च होंगे 06.0 करोड़ की खबर में....सुहवल बिजली उपके
गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड जमानिया क्षेत्र में छह बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस कार्य पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। छह बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि होने से 1.75 लाख आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विद्युत वितरण खंड जमानिया की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। विद्युत वितरण खंड जमानिया की ओर से सुहवल, दिलदारनगर, चित्रकोनी, बारा, भदौरा आदि बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि को लेकर खाका तैयार किया गया है। इन छह बिजली उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। अब इनकी क्षमता वृद्धि करते हुए 10-10 एमबीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हर बिजली उपकेंद्र पर एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि होने से लोगों को लोकल फाॅल्ट की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। लंबे समय से सुहवल, दिलदारनगर, चित्रकोनी, बारा, भदौरा आदि बिजली उपकेंद्र से संबद्ध बड़ी आबादी आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या से जूझ रही थी। ऐसे में बिजली निगम की ओर से इनकी क्षमता वृद्धि का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया। शासन से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

000000000000
छह बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। - प्रहलाद कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जमानिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed