फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candle lights the lamps reduced

मोमबत्ती ने घटाई दीयों की रोशनी

Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दीपावली पर भी मिट्टी के दीपकों की पूछ काफी कम रही। बाजार में दीयों की बिक्री नाममात्र ही रही है। पर्व को लेकर कुम्हार उत्साहित थे, लेकिन अब तक उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है। उनका  कहना है कि बदलते परिवेश में लोग मोमबत्ती और झालरों को पसंद कर रहे हैं। शनिवार को बाजार में मोमबत्ती की डिमांड सबसे अधिक रही। पर्व पर कोरम दीप जलाने के लिए दस फीसदी लोगों ने ही मिट्टी के दीये खरीदे। हालांकि उनको रविवार को मिट्टी के दिये की अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

दीपावली पर हर घर में रोशनी की जाती है। पहले लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ दीवार तथा छतों पर मिट्टी के दीपक रखते हैं। जिसमें सरसों तथा तिल का तेल डालकर रोशनी फैलाई जाती है। इसके लिए शाम से ही तैयारी होने लगती है। लेकिन अब घर में रोशनी के लिए दीये बहुत कम प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके स्थान पर झालर, मोमबत्ती तथा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीद की जा रही है। मिट्टी के दीपकों की शनिवार को मांग बहुत कम रही। इसका असर कुम्हार समुदाय पर पड़ रहा है। रौजा के कुम्हार बद्री प्रजपति  ने कहा कि अब लोग दीये और दीयरी का प्रयोग केवल पूजा-पाठ तथा परंपरागत  कार्यों में ही कर रहे हैं। मांग कम होने से इसका निर्माण भी कम कर दिया गया है। मिश्रबाजार में दीये की बिक्री करने वाले दूकानदार लीलावती ने बताया कि बड़ा दीया 60 रुपया सैकड़ा और छोटा दीया 50 रुपये सैकड़ा बिक रहा है। इस बार खरीददारों की संख्या में कमी आई है। सिर्फ पर्व पर कोरम पूरा करने के लिए महज दस फीसदी लोग ही मिट्टी के दीयों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed