फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candidates faced difficulties with questions related to the Constitution, as well as those concerning science and mathematics.

Ghazipur News: विज्ञान और गणित के साथ ही संविधान से जुड़े प्रश्नों में परेशान हुए परीक्षार्थी

Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Candidates faced difficulties with questions related to the Constitution, as well as those concerning science and mathematics.
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए लगी परीक्षा​र्थियों की भीड़, संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण की परीक्षा हुई। परीक्षा में विज्ञान, गणित के साथ ही संविधान पर आधारित प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। कई जगहों पर उनको भ्रम की स्थिति रही। हालांकि आमतौर पर परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई प्रश्नपत्र अच्छा रहा। परीक्षा में अधिकतर जौनपुर, गाजीपुर और प्रतापगढ़ जिले के परीक्षार्थी रहे।
100 अंकों के 100 प्रश्नों में परीक्षार्थी विज्ञान व गणित के साथ संविधान व गणित के प्रश्नों में परेशान हुए। सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस पाली में 9792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5723 परीक्षा में शामिल हुए और 4069 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 9792 में 6005 परीक्षा में शामिल हुए और 3787 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिले के सभी 24 केंद्रों पर कड़ी सतर्कता बरती गई। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहां पर भी कड़ी तलाशी ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने डाला असर, पहले चरण से घट गए एक हजार से अधिक परीक्षार्थी: दो-तीन दिनों से चल रहे खराब मौसम व बारिश ने परीक्षा की उपस्थिति पर प्रभाव डाला। पहली पाली में रविवार को आयोजित परीक्षा में जहां अनुपस्थिति 3027 थी। वहीं शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 4069 हो गई।

अर्थात 1042 अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली में स्थिति कुछ सुधरी लेकिन पहले से अधिक रही। रविवार को हुई परीक्षा में दूसरी पाली में 3057 अनुपस्थित थे। वहीं शुक्रवार को यह संख्या 3787 रही अर्थात रविवार से 730 अधिक लेकिन सुबह की पाली से 282 कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed