{"_id":"c569e1c3a493c83e0da2a3e4644a3b20","slug":"candidates-can-perform-the-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर पुलिस भर्ती कराने के सरकार के फैसले को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। गुस्साए अभ्यर्थियों ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सौरम मोड़ पर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया।
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे युवकों को पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इस पर नाराज युवकों ने पथराव किया लेकिन इसमें किसी तरह की क्षति का समाचार नहीं है।
शासन की ओर से मेरिट के आधार पर पुलिस भर्ती कराने की घोषणा की गई है। इससे नाराज क्षेत्र के युवक आज दिन में सौरम मोड़ के पास एकत्र हुए। गुस्साए छात्रों ने यह आरोप लगाते हुए कि प्रदेश सरकार नकल को बढ़ावा दे
विज्ञापन
रही मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम कर रहे युवक सरकार के खिलाफ रोष का इजहार कर रहे थे। उनका कहना था कि सरकार का यह फैसला अनुचित है। इससे बड़ी संख्या में छात्रों का अहित होगा। सरकार को अपने फैसले
को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार फैसला वापस नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। चक्काजाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवक प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की
तैयारी में जुट गए। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने उन्हें लाठी भांजते हुए खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज युवकों ने पथराव कर दिया। इसके चलते कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। कुछ समय के
लिए सड़क के किनारे स्थित दूकानदारों में भी भगदड़ की स्थिति मच गई। इसकी जानकारी होने पर मौरे पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।