फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Canal broken between Usia and Raksha villages

Ghazipur News: उसिया और रक्सहा गांव के बीच नहर टूटी

Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Canal broken between Usia and Raksha villages
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई, मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। तहसील क्षेत्र के उसिया और रक्सहा गांव के बीच शनिवार को मुख्य नहर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा सकी। इसके बाद नहर बंदकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। इधर फसलों के जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया से संचालित मुख्य नहर दिलदारनगर के उसिया और रक्सहा गांव के पास पानी के अधिक दबाव के चलते अचानक टूट गई। जब- तक लोगों को जानकारी हो पाती नहर का पानी तेज रफ्तार के साथ खेतों के तरफ बढ़ गया। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों और किसानों की भीड़ लग गई। किसान फसल को जलमग्न होता देख पानी को रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फोनकर घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण किया और नहर को बंदकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। वहीं किसानों ने फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है। सिंचाई को देखते हुए पानी छोड़ने की वजह से मुख्य नहर टूट गई। इससे सैकड़ों बीघा की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारी जयेश कस्तूरे ने बताया कि अभी मरम्मत कार्य चल रहा। इसके बाद ही क्षति का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed