{"_id":"610d78a18ebc3eb9fb3039c0","slug":"campaign-will-run-to-include-name-in-voter-list-ghazipur-news-vns604655283","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अर्हता तिथि पहली जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार पहली नवंबर से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा।
अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में हलचल दिखाई देने लगी है वहीं निर्वाचन आयोग की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन पहली नवंबर को किया जाएगा। प्रकाशित नामावलियों पर पहली से 30 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। इस दौरान अर्ह नामों को सम्मिलित कराने के लिए मतदाताओं से फार्म-छह तथा मृतक, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम काटने के लिए फार्म-सात भरवाया जाएगा। इसके अलावा नामावली में गलत प्रविष्टियों को शुद्ध करने के लिए फार्म-आठ भरवाए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आगामी पांच जनवरी को किया जाएगा। मालूम हो कि जिले में वर्तमान समय में 26 लाख 71 हजार 359 मतदाता हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से शीघ्र ही विशेष अभियान की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
जिले में वर्तमान में हैं 26,71359 मतदाता
गाजीपुर। जिले में वर्तमान समय में 14 लाख 55 हजार 75 पुरुष, 12 लाख 16 हजार 184 महिला एवं अन्य 100 समेत कुल 26 लाख 71 हजार 359 मतदाता हैं। इनमें जखनिया विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 23 हजार 242 पुरुष, एक लाख 87 हजार 950 महिला एवं 10 अन्य सहित चार लाख 11 हजार 202 मतदाता हैं। इसी तरह सैदपुर में 202273 पुरुष, 170165 महिला एवं 25 अन्य सहित 372463, गाजीपुर में 185355 पुरुष, 158396 महिला एवं 14 अन्य सहित 343765, जंगीपुर विधानसभा में 191757 पुरुष, 159484 महिला एवं चार अन्य सहित 351245 मतदाता हैं। इसके अलावा जहूराबाद विस में 210407 पुरुष, 172250 महिला एवं 10 अन्य सहित 385667, मुहम्मदाबाद में 221573 पुरुष, 183141 महिला एवं 29 अन्य सहित 404743 तथा जमानिया विधानसभा क्षेत्र में 220468 पुरुष, 181798 महिला तथा आठ अन्य सहित कुल 402274 मतदाता हैं।