{"_id":"6824dbd61141b4b36f0c2efb","slug":"c-certificate-awarded-to-ncc-cadets-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-132616-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किया गया सी सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किया गया सी सर्टिफिकेट
विज्ञापन
जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को एक विशेष समारोह का आयोजन कर एनसीसी कैडेट्स को सी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
91 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि सी सर्टिफिकेट प्राप्त करना कैडेट्स की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।
कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में एनसीसी से मिले अनुभवों और कौशलों को अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा कि आज का दिन सभी कैडेट्स के लिए गर्व का क्षण है।
‘सी’ सर्टिफिकेट केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह आपके समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमाण है। एनसीसी का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ आपके जीवन का पथ प्रदर्शक बनना चाहिए। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र, डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित कई कैडेट्स उपस्थित थे।