फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bypassing the wall of age, the little Rojedar engaged in persuading Allah

Ghazipur News: उम्र की दीवार कर दरकिनार अल्लाह को राजी करने में जुटे नन्हें रोजेदार

Fri, 31 Mar 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bypassing the wall of age, the little Rojedar engaged in persuading Allah
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारा। अल्लाह से प्यार और इबादत की कोई उम्र नहीं होती। माह- ए- रमजान की शुरुआत होते ही इबादतों का सिलसिला शुरू हो गया है। वैसे तो इस्लाम में 12 साल से अधिक उम्र होने पर ही रोजा रखने की बात कही गई है, लेकिन दीन से मुहब्बत के चलते इससे कम उम्र के बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह को राजी करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को बारा के नन्हें रोजेदार अहसन नदीम, अजवद नदीम और मारिया ने अल्लाह से मुल्क की तरक्की, अमन - चैन और हिफाजत की दुआ मांगी।

बृहस्पतिवार को रमजान - उल - मुबारक का सातवां रोजा रखा गया। बारा गांव के मुहल्ला कोट निवासी आसिम नदीम की बेटी मारिया ने पांच रोजा मात्र सात साल की उम्र में रखा। पुत्र अहसन नदीम 10 साल की उम्र में तो अजवद नदीम (8 ) की उम्र में रोजा रखकर कुरआन की तिलावत भी कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में ही दोनों भाइयों ने रमजान के पूरे रोजे रखने का फैसला किया है। तीनों भाई और बहन रोजा रखने के साथ ही कुरआन की तिलावत भी कर रहे हैं। अल्लाह से दुआ कर रहे हैं कि अपने मम्मी - पापा के सपनों को हम साकार कर सकें। नन्हें रोजेदारों को शाम होते ही घर वाले इफ्तारी के समय तोहफे देकर खुश भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed