फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   By-election for vacant posts of municipal bodies on July 8

Ghazipur News: नगर निकायों के खाली पदों का उपचुनाव आठ जुलाई को

Sun, 16 Jun 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
By-election for vacant posts of municipal bodies on July 8
गाजीपुर। नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) आर्यका अखौरी ने बताया कि रिक्त सदस्य पद पर उपचुनाव आयोग की ओर से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 जून तक दिन में 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 को दिन में 11 से कार्य की समाप्ति तक, नाम वापसी दिन में 11 से तीन बजे तक तथा प्रतीक आवंटन 27 जून को दिन में 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। उन्होंने बताया कि मतदान आठ जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक एवं मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद वार्ड एक दक्षिण महाल सदस्य पद महिला, नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 11 रायगंज का सदस्य पद अनारक्षित श्रेणी एवं नगर पालिका परिषद जमानिया के वार्ड 20 पटखौलिया आंशिक भाग द्वितीय के सदस्य का पद अनारक्षित है। इस क्रम में निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित नगर निकाय के वार्ड के उप निर्वाचन की सार्वजनिक नोटिस 18 जून को जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed