फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   buy wheat from sachal centers

सचल केंद्रों के माध्यम से होगी किसानों से गेहूं की खरीद (महत्वपूर्ण)

Sat, 06 Jun 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
buy wheat from sachal centers
गाजीपुर। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में केंद्रीयकृत प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग के निर्देश के क्रम में गाजीपुर में सचल केंद्रों के माध्यम से किसानों से गेहूं क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि सरकार के एक अन्य निर्णय द्वारा वैल्यू कट की निर्धारित शर्तों के अधीन जिले को वर्तमान सत्र के गेहूं खरीद में निर्धारित गुणवत्ता के मानकों से छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक स्थान-परिसर में व्यक्तिगत/सामूहिक रूप से 100 कुंतल या उससे अधिक गेहूं सचल क्रय केंद्र के माध्यम से इच्छुक किसान निकटतम क्रय केंद्र प्रभारी अथवा जिलेमें स्थापित गेहूं नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रीय किसान सरकार द्वारा गेहूं की गुणवत्ता मानकों में दी जा रही छूट के साथ सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से मूल्य समर्थन योजनांतर्गत गेहूं बेचकर अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करें। सचल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं विक्रय के लिए इच्छुक किसान निकटस्थ क्रय केंद्र प्रभारी के अलावा निम्नलिखित दूरभाष पर संपर्क कर सकते है। नियंत्रण कक्ष 0548-2223080, जिला प्रबंधक पीसीएफ 9415150557, जिला प्रबंधक यूपी स्टेट एग्रो 8957990650, जिला प्रबंधक कर्मचारी कल्याण निगम 7522050385, जनपद प्रभारी एनसीसीएफ 9415346441, जनपद प्रभारी पीसीयू 8853437254, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियॉं 7533888867 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी का नंबर 8004862429 है।
विज्ञापन

डीएफएमओ श्री शुक्ला ने बताया कि जिले के लिए आवंटित लक्ष्य 71500 एमटी के सापेक्ष 17660 एमटी यानी 24.70 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। इसमें विपणन शाखा 1581 किसानों से 7882.60 एमटी, एफपीओ 25 किसानों से 263.95, पीसीएफ 896 किसानों से 4705.182, यूपी एग्रो 83 किसानों से 596.20 एमटी की खरीद की गई। बताया कि पीसीयू 143 किसानों से 965.25, एनसीसीएफ 358 किसानों से 2543.111 एवं भारतीय खाद्य निगम ने 79 किसानों से 370.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed