{"_id":"6519bbfa78d2ce31ff03fcca","slug":"businessmans-son-was-murdered-in-love-affair-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-4403-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रेम प्रपंच में हुई थी व्यापारी के बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रेम प्रपंच में हुई थी व्यापारी के बेटे की हत्या
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी व्यापारी और कोटेदार संजय भारती के बेटे स्वतंत्र भारती (25) की हत्या पूरी तैयारी की। पुलिस के एक अधिकारी की माने तो हत्या की वजह प्रेम प्रपंच है, जो अब तक की जांच में सामने आया है। खुलासे के करीब पहुंची पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है।
पुलिस की जांच के मुताबिक स्वतंत्र भारती की शादी इसी वर्ष 11 मार्च को कंचन के साथ हुई थी। मृतक स्वतंत्र दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस से जुडे एक अधिकारी के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई कि प्रेम प्रपंच में वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के समय पहले से ही बाइक पर एक बदमाश बैठकर बाइक को चालू कर इंतजार कर रहा था, जबकि दो बदमाश नजदीक से जाकर स्वतंत्र भारती को गोली एक साथ एक के बाद एक करके तीन गोली चलाए। वारदात के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर मेहनाजपुर की तरफ भाग निकले थे।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि स्वतंत्र भारती दुकान से घर आया है कुछ ही देर बाद बाइक लेकर रामपुर बाजार के लिए निकल पड़ा। जिसके मोबाइल को लेकर पुलिस कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। इसके लिए उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। एसओजी, इलाकी पुलिस, कॉल डिटेल्स और सर्विलांस टीम की मदद से हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है। एक अधिकारी के मुताबिक मामले में आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें निकल भी गई हैं। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, मृतक के पिता संजय भारती ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।