{"_id":"641de3a0ac26844432052814","slug":"businessman-died-in-road-accident-in-ahmedabad-ghazipur-news-c-20-1-120018-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: व्यापारी की अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: व्यापारी की अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी व्यापारी राकेश गुप्ता (50) की बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। राकेश गुप्ता तीन दिन पूर्व सास को पहुंचाने अहमदाबाद गए थे। वे साले और अन्य संबंधियों के साथ अहमदाबाद के एक मंदिर में दर्शन-पूजन करके वाहन से लौट रहे थे। तभी वाहन के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ। दुर्घटना में राकेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक शव शनिवार की सुबह आने की उम्मीद है।
विवाहिता ने युवक के खिलाफ दी तहरीर
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने घर पर चढ़कर गाली देने और जबरदस्ती करने का आरोप युवक पर लगाया है। साथ ही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी करने का दबाव बना रहा है और शादी करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि युवक ने कुछ दिन पहले फोन पर वार्ता की। इसके बाद लगातार परेशान कर रहा है। कोतवाल तारावती ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद