फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Burda laden DCM overturned uncontrolled

Ghazipur News: बुरादा लदा डीसीएम अनियंत्रित को होकर पलटा

Mon, 01 Apr 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Burda laden DCM overturned uncontrolled
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ बाजार के पास शनिवार को लकड़ी का बुरादा लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर एक गुमटी से टकराकर सड़क के नीचे पलट गया। हादसे में गुमटी दुकानदार को हल्की चोट आई। बलिया जनपद से लकड़ी का बुरादा लेकर डीसीएम चालक उमेश यादव एक ईंट भट्टे पर गिराने जा रहा था। मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग के दुबिहा बाजार के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ताजपुर गांव निवासी मुर्गा दुकानदार फरहान अंसारी की गुमटी में टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे पलट गया। इसमें हल्की चोट मुर्गा दुकानदार फरहान को आई। वाहन पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed