फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bullion businessman father and son threatened to shoot and demand extortion

Ghazipur News: सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र से रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी

Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Bullion businessman father and son threatened to shoot and demand extortion
मरदह। सर्राफा व्यवसायी से मोबाइल पर रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी से मरदह क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय बाजार निवासी सर्राफा व्यवसायी अनिल वर्मा को मोबाइल पर रंगदारी मांगने एवं पिता -पुत्र को तीन दिन के अंदर दुकान में घुस कर गोली मारने की धमकी मिलने पर मरदह बाजार के व्यपारियों में हड़कंप मच गया। धमकी से भयभीत अनिल वर्मा ने थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर शुक्रवार दिन में 11 बजे मरदह थाना के क्षेत्र के कस्तूआं बसवारी गांव निवासी वशिष्ठ राम ने फोन करके कहा कि तुमसे कई दिन से रुपये मांग रहा हूं तुमने नहीं दिया। तुम्हारी दुकान में घुसकर तीन दिन के अंदर तुमको एवं तुम्हारे पुत्र को गोली मार दूंगा। थाने में जाकर थानाध्यक्ष को बता दो तुम्हे कोई बचा नहीं सकता है। तुम पिता पुत्र दोनों को एक साथ मारूंगा। इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed