फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bullies injured husband and wife by lathi-stick

दबंगों ने लाठी-डंडे से मारपीटकर पति-पत्नी को किया घायल

Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bullies injured husband and wife by lathi-stick
मरदह। थाना क्षेत्र के घरिहां गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित दंपति की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज यादव अपने मकान का प्लास्टर करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही चार की संख्या में पहुंचे दंबंगों ने मकान को अपना बताकर काम बंद करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। दंबगों ने मजदूरों को डरा-धमका कर मौके से भगा दिया और पीड़ित मनोज यादव को गाली देने के साथ मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर घर से बाहर निकली पत्नी सरोज को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही ईट द्वारा निर्मित पुरानी दीवार और सीमेंट के करकट को हथौड़े से तोड़फोड़ कर चकनाचूर कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया जहां डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के अंबिका यादव, चंद्रभान यादव, सुनील यादव, नीलम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed