फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bulandshahar Attack on police reached to arrest historysheater in Mirchitola

मिर्चीटोला में हिस्ट्रीशीटर को दबोचने पहुंची पुलिस पर हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Attack on police reached to arrest historysheater in Mirchitola
बुलंदशहर। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश को गई एसओजी टीम पर आरोपी ने अन्य साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें दो सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। लेकिन, आरोपी हिस्ट्रीशीटर काली नदी में कूदकर फरार हो गया। नगर पुलिस ने एसओजी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मिर्चीटोला निवासी हिस्ट्रीशीटर शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा की तलाश में एसओजी टीम के छह से सात कर्मी दबिश देने के लिए पहुंचे थे। शाहिद ने पुलिस को देखते ही शोर मचा दिया कि पुलिस की गाड़ी में बदमाश है। जिसके बाद मोहल्ले के लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। वहीं, कई लोगों ने लाठी डंडों से एसओजी टीम पर हमला कर दिया। स्वाट को जब लगा कि कहीं कानपुर वाला कांड न हो जाए। इसके बाद टीम ने पिस्टलों से हवा में फायरिंग की, तब भीड़ तितर-बितर हुई। इसी का फायदे उठाते हुए हिस्ट्रीशीटर शाहिद काली नदी में कूद गया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद नगर कोतवाली टीम मौके पर पहुंची और एसओजी को मौके से निकाला। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि एसओजी प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी की तरफ से आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहीद उर्फ घोड़ी का बच्चा पुत्र रहीश, आदिल, जाकिर, शाकिर को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed