फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Building material businessman died by jumping in front of goods train

Ghazipur News: मालगाड़ी के आगे कूदकर बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी ने दी जान

Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Building material businessman died by jumping in front of goods train
मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के सुलेमापुर देवकली गांव निवासी बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी प्रभाशंकर उर्फ मुन्नी सिंह ने परिवारिक कलह से तंग आकर चलती मालगाड़ी के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुन्नी सिंह (40) बुधवार की सुबह सात बजे अपने घर से निकले थे और वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित थाना सराय लखंसी जनपद मऊ के पनियरा हाल्ट के पास दोपहर बारह बजे के करीब के में वाराणसी से मऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी ट्रेन की आगे कूद अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। मालगाड़ी से युवक के कटने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मौकै पर पहुंचकर क्षत विक्षत शव का शिनाख्त कराने का घंटों प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त देर तक नहीं हो सकी। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम को युवक की पहचान मरदह थाना क्षेत्र के सुलेमापुर देवकली गांव निवासी प्रभाशंकर उर्फ मुन्नी सिंह पुत्र स्व.सुबेदार सिंह के रुप में हुई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित महाहर धाम बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मृतक काफी दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा। जिससे माना जा रहा है इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया होगा। मृतक की पति रंजू देवी, बेटी सृष्टि (13), श्रेया (16), माता चन्द्रावती देवी, भाई शशिभूषण सिंह, शशीकांत सिंह सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल था। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर गांव व क्षेत्र में शोक की लहर थी। काफी संख्या में उपस्थित लोग परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आए।
000
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed