फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP, satish chandra mishra

सभी दलों ने ब्राह्मणों को छला: सतीश मिश्रा

Sat, 22 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
BSP, satish chandra mishra
बसपा प्रतीक
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने शनिवार को कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने ब्राह्मणों को छला है। भाजपा धोखा और छल का दूसरा नाम है, सपा अपराध और अव्यवस्था का पर्याय है, जबकि कांग्रेस टूटी हुई पार्टी है। वह तहसील मुख्यालय के रामलीला मैदान-पड़ाव में बसपा के भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने समाज को जोड़ने का काम किया है। सामाजिक समरसता की स्थापना में ब्राह्मणों की भूमिका अग्रणी रही है। विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज बसपा के साथ जुड़कर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि सपा और भाजपा में नूरा कुश्ती हो रही है। उनका भीतरी तालमेल भी है। सपा की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बलात्कार, हत्या, लूट आम बात है। कहा कि सरकारी खजाने से सैफई महोत्सव मनाने वाले घरेलू विवाद से बाहर आएं, तभी सरकार चलेगी। विभिन्न घोटालों में मिले पैसे के बंटवारे को लेकर सपा में पारिवारिक संघर्ष चल रहा है। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने 15 लाख देने और रोजगार बांटने के नाम पर लोगों से छल किया है। गरीबों के खाते खोलने से आया पैसा अमीरों का लोन माफ करने में लगा दिया। देश में ढाई हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस पार्टी ने अपने शासन में किसी का भी भला नहीं किया। बसपा ने ब्राह्मणों को सम्मान दिया है।
विज्ञापन

 
कहा कि केशव मौर्य ने ब्राह्मणों को सदैव अपमानित किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित किया। इन दोनों को भाजपा सम्मानित कर रही है। कहा कि भाजपा लंबे समय से राम मंदिर और राम का बहाना लेकर चुनाव में आती रही है। अयोध्या मुद्दे को उभार कर प्रदेश में वोट की राजनीति करती है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर आए दिन चंदे का भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के लोग चुनाव में इस्तेमाल करते हैं। सभा में पूर्व मंत्री नकुल दूबे, कोआर्डिनेटर डीएस मिश्रा, संतोष यादव, राजीव किरण, जमानिया विधानसभा प्रभारी अतुल राय, मनीष पांडेय, त्रिभुवन राम, कालीचरण राजभर, संजीव कुमार, विनोद राय, जितेंद्र मानव, रमेश प्रजापति, सुबोध राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय और संचालन जिलाध्यक्ष रामप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed