फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP MP Atul Rais Valuable land seized in Ghazipur action taken under Gangster Act

सांसद अतुल राय की मुश्किलें बढ़ीं: गाजीपुर में बेशकीमती जमीन जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Sun, 11 Sep 2022 09:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Sep 2022 09:28 PM IST
सार

जेल में बंद घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। गाजीपुर में करीब 58 लाख की जमीन जब्त की गई। कुर्की की कार्रवाई के लिए सुबह करीब नौ बजे से पुलिस के साथ अधिकारी भी पहुंचे। 

विज्ञापन
BSP MP Atul Rais Valuable land seized in Ghazipur action taken under Gangster Act
घोसी से बसपा सांसद अतुल राय की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी से बसपा सांसद अतुल राय की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुष्कर्म पीड़िता और उसके गवाह साथी को आत्महत्या को उकसाने मामले में आरोपी घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को अतुल राय के गृह जनपद गाजीपुर के भंवरकोल स्थित वीरपुर में दो करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और गाजीपुर पुलिस, राजस्व टीम की मौजूदगी में छह मौजों में बेशकीमती जमीन को  कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड लगाया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने चेतावनी भी दी कि यदि कोई इस जमीन पर छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की भारी फोर्स गांव में मुस्तैद होकर कुर्की की कार्रवाई की। प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ बलिया की रहने वाली युवती ने लंका थाने में एक मई 2019 को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


22 जून 2019 को बसपा सांसद अतुल राय ने वाराणसी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद 16 अगस्त 2021 को दुष्कर्म पीड़िता और उसके गाजीपुर निवासी गवाह साथी ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आधा से ज्यादा जेल में बीता कार्यकाल: रेप केस में बचे सांसद अतुल राय का जुर्म, जरायम और सियासत से ऐसा है नाता

BSP MP Atul Rais Valuable land seized in Ghazipur action taken under Gangster Act
सांसद अतुल राय की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में अतुल राय के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने संपत्ति का ब्यौरा जुटाना शुरू किया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस और गाजीपुर पुलिस, जिला प्रशासन ने अतुल राय के पैत्तृक गांव वीरपुर में अलग-अलग मौजों की दो करोड़ रुपये कीमत जमीन को कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड भी लगाया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर रहीं।

पिछले माह छह अगस्त को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए सियाराम चौरसिया की कोर्ट ने अतुल राय को दुष्कर्म मामले में बरी किया था। वहीं, तीन दिन पूर्व वाराणसी कोर्ट में पेशी से पहले अतुल राय अचेत हो गया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में सांसद अतुल राय की दो करोड़ मूल्य की जमीन को कुर्क किया गया। 

आठ को ही हुआ था कार्रवाई का निर्देश

वाराणसी पुलिस आयुक्त के न्यायालय ने घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ भेलूपुर थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में धारा 14 (1) के तहत आठ सितंबर को कार्रवाई का निर्देश दिया था। भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को भांवरकोल थाने पहुंची। इधर, नगर के सीओ सिटी गौरव और मुहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बरेसर, मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर एवं भांवरकोल पुलिस और राजस्व टीम पहुंची।

दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरू हुई और सांसद अतुल राय की वीरपुर गांव के बहोरा, आमी, चकभागो, वाजिदपुर, सिमरिया और पलिया मौजे में 1.48 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली गई। जमीन पर नोटिस बोर्ड लगाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई इस जमीन पर छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्तार और उसके करीबियों की करोड़ों की संपत्ति हो चुकी कुर्क

 शासन की कार्रवाई का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। आईएस 191 गैंग के लीड मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की अब तक 65 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जबकि गैंग से संबंधित 109 करोड़ की संपत्ति को ध्वस्त कराया जा चुका है। यहीं नहीं मुख्तार अंसारी पर तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अब तक करीब 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed