{"_id":"68a21d560e0210da8405b334","slug":"bronze-medalist-brijeshwar-prasad-was-honored-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-137678-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कांस्य पदक विजेता बृजेश्वर प्रसाद को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कांस्य पदक विजेता बृजेश्वर प्रसाद को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शनिवार की देर शाम आयोजित सम्मान समारोह चेन्नई में आयोजित सब जूनियर हॉकी नेशनल प्रतियोगिता की कांस्य पदक विजेता बृजेश्वर प्रसाद का खेल प्रेमियों ने माल्यार्पण कर खिलाड़ी को सम्मानित किया।चेन्नई में 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच 15वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के लिए बृजेश्वर प्रसाद सेंट फारवर्ड की पोजिशन पर खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आरटीआई चौराहा निवासी बृजेश्वर पिछले पांच वर्षों से नेहरू स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके मौजूद खेलप्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य-गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में 18 अगस्त को महिला वर्ग का जनपद स्तरीय टेनिस व हॉकी का ट्रॉयल आयोजित किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस और हॉकी प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रॉयल सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। इसमें भाग लेने वाली खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही खिलाड़ियों को अपने साथ प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और हाईस्कूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। संवाद