फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Broken roof plaster, employees narrowly escaped

टूटकर गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Sat, 21 Mar 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Broken roof plaster, employees narrowly escaped
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर में स्थित श्रम कार्यालय के छत की प्लास्टर शनिवार की सुबह उखड़कर गिर गया। काम कर रहे तीन कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इस घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि कार्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बावजूद इसके नया निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि श्रम कार्यालय के सभी भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। शनिवार की सुबह सहायक शेर अली प्रधान, कम्प्यूटर आपरेटर सुभाष राम, अखिलेश चौहान, पीयूषकांत तिवारी, लेखाकार रमेश सिंह कार्यालय मं बैठकर काम कर रहे थे। चपरासी प्रदीप कुमार भी अंदर मौजूद थे। इसी दौरान करीब साढ़े दस बजे अचानक छत का काफी हिस्से का प्लास्टर गिर पड़ा। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वह भागकर बाहर निकले। जानकारी होते ही मौके पर विभाग के अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों के सिलसिले में आए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों में यह चर्चा शुरु हो गई कि संयोग अच्छा था कि कोई घायल नहीं हुआ। इस दुर्घटना को लेकर कर्मचारियो में रोष था। उनका कहना था कि कार्यालय का सभी भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। आएदिन किसी न किसी कमरा का प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। भवन जर्जर होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी है। बावजूद इसके नया निर्माण नहीं कराया जा रहा है। यदि समय रहते निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed