फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Broke upon eviction

बंगला खाली कराने पर भड़के

Tue, 31 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Broke upon eviction
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह का बंगला खाली कराए जाने पर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का जगह-जगह पुतला फूंक कर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में समता भवन में मंगलवार को बैठक हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम से आवंटित बंगला दिल्ली में मिला था, जिसमें सपा के सांसद नीरज शेखर रहते थे।
विज्ञापन


उनको भी यह बंगला आवंटित था, लेकिन केंद्र की निरंकुश-तानाशाह सरकार के आवंटित बंगले को उनसे खाली करा दिया। ऐसी द्वेषपूर्ण कार्रवाई से समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में सपाजनों की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जाहिर किया गया। बैठक में मन्नू सिंह, बजरंगी यादव, डा. समीर सिंह, गुड्डू यादव, दिनेश यादव, जावेद, तहसीम खान, सोनू सिंह, रविंद्र यादव, अखिलेश यादव, राहुल सिंह, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।

संचालन गोपाल सिंह यादव ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के पांडेय मोड़ तिराहे पर मंगलवार की शाम सपा युवा नेता तौकीर खां के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा को जमकर कोसा।


इस दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं और बडे़ नेताओं का अपमान कर रहे हैं। सपा इस प्रकार के कृत्य का विरोध करेगी। सपा नेता मन्नू सिंह का भी कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृत्य निंदनीय है। चेताया कि पार्टी आंदोलन करेगी और फैसले के विरोध में खड़ी रहेगी। इस मौके पर अनिल यादव, रामचीज यादव, सोनू, अनिल यादव उर्फ अन्नू, अकबर खां, कामेश्वर, जावेद खां, मनोज यादव, विकास सिंह, अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed