{"_id":"646bbaca7c918a716b0dbce4","slug":"bring-two-thousand-notes-to-the-bank-from-today-will-be-exchanged-ghazipur-news-c-20-1-218090-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो हजार के नोट आज से लाएं बैंक, बदले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो हजार के नोट आज से लाएं बैंक, बदले जाएंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। आरबीआई ने दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया है। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज से बैंकों में दो हजार के नोट बदले जाएंगे। एक बार में 10 नोट ही बदले जाएंगे। वहीं काफी लोग अपने पास पड़े दो हजार के नोट को आभूषण सहित अन्य अधिक मूल्य के सामानों की खरीदारी कर खपा रहे है।
स्वर्णकार सर्राफा संघ के अध्यक्ष अनूप वर्मा ने बताया कि दो हजार के नोट बहुत पहले से ही बाजार में कम दिख रहा था। सर्राफा बाजार में दो हजार के नोट पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। अगर ग्राहक दो चार एवं पांच नोट लाएगा तो लिया जाएगा। बाकी नोट की संख्या अधिक होने पर बैंक में बदलने की सलाह दी जा रहा है। अभी ग्राहक दो हजार के नोट बहुत कम ला रहे है। जो ला रहे हैं। उसे लिया जा रहा है।
सर्राफा व्यवसायी दिलीप वर्मा ने बताया कि सर्राफा बाजार में दो हजार के नोट पर अभी कोई रोक नहीं है। ग्राहक दो हजार के नोट लेकर आभूषण की खरीदारी करने आ रहे है। उन्हें जीएसटी बिल के साथ पैसा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मिश्रबाजार स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक कुमार परमिल ने बताया कि 19 मई के बाद लोग बैंक में अपने खाते में दो हजार के नोट रोज जमा कर रहे है। दो हजार के नोट अपने खाते में जमा करने पर कोई लिमिट नहीं है। लेकिन मंगलवार से दो हजार के नोट बदल जा सकेंगे। एक बार में दो हजार के दस नोट ही बदला जा सकेगा।
000
मंगलवार से नोट बदलने वालों की बढ़ेगी भीड़
एसबीआई के बैंक मैनेजर कुमार परिमल का कहना है कि मंगलवार से बैंकों में नोट बदलने वालों की भीड़ बढ़ेगी। इसको देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जा रही है। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने की मांग की जा रही है। जल्द ही सुव्यवस्थित तरीके से ग्राहकों के नोट बदलने की व्यवस्था कर ली जाएगी। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।