फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bridge to be built on semra-rampur marg

सेमरा-रामपुर के बीच गंगा पर बनेगा पुल

Fri, 09 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bridge to be built on semra-rampur marg
कठवा मोड़ पुल पर आवागमन प्रतिबंधित
विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गुरुवार का दिन विकास की सौगात लेकर आया। बलिया में आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सेमरा- रामपुर के बीच गंगा पर पक्का पुल और गड्ढे में तब्दील हो चुकी तिवारीपुर से चितबड़ागांव तक के मार्ग के साथ ही ताड़ीघाट-बारा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -31 को फोर लेन करने का शिलान्यास करके मुहम्मदाबाद विधानसभा के लोगों की काफी पुरानी मांगों को पूरा कर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश कैबिनेट ने जहां एक तरफ मुहम्मदाबाद नगर में ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया, वहीं दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधानसभा के विकास को गति देने वाली कई सड़कों को परियोजनाओं में शामिल करते हुए घोषणा की और लोगों को अच्छे दिन आने का आभास कराया। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय का प्रयास रंग लाया। बलिया के सांसद भरत सिंह ने जोरदार तरीके से केंद्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष शेरपुर के शहीदों की शहादत की याद दिलाते हुए सेमरा और रामपुर के बीच गंगा पर पक्का पुल बनाए जाने की मांग रखी। सड़क परिवहन मंत्री ने इस पुल को बनाए जाने की घोषणा की। उनके सभा में उपस्थित जनसमुह ने इस घोषणा की करतल ध्वनि से स्वागत किया।
विज्ञापन


गाजीपुर से हाजीपुर राष्ट्रीय राज मार्ग को फोरलेन किए जाने की घोषणा और उसका शिलान्याश हो जाने से मुहम्मदाबाद विधानसभा में विकास को गति मिलेगी। साथ ही इस सड़क के बीच मेें पड़ने वाला कठवामोड़ पुल जो बीते कई दिनों से क्षतिग्रस्त होने के चलते बंद हो चुका है। उस पर भी अब नया पुल बनेगा। इसके अलावा मुहम्मदाबाद से चितबड़ागांव जाने वाली सड़क जो काफी जर्जर अवस्था में है। दुबिहा मोड़ से चितबडागांव तक इस सड़क को बनाकर छोड़ दिए जाने से तिवारीपुर मोड़ से दुबिहा मोड़ तक इस सडक पर आवागमन काफी दुरूह हो चुका था। इस सड़क को राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों के खुशियों का ठिकाना नहीं है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, विरेन्द्र राय, प्रमोद राय, कृपाशंकर राय और सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश उपाध्याय ने विकास योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed