{"_id":"61228c568ebc3e79a8637bef","slug":"brainstorming-on-the-mahapanchayat-in-the-meeting-of-the-kisan-sabha-ghazipur-news-vns6073845125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा की बैठक में महापंचायत पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा की बैठक में महापंचायत पर मंथन
विज्ञापन
गाजीपुर में अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक रविवार को बेदबिहारी पोखरे पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जनार्दन राय ने की। बैठक में 20 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित किसान पंचायत के संबंध में चर्चा हुई तथा जिले भर में इस पंचायत को सफल बनाने के लिए बैठकों की तारीख निर्धारित की गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 सितंबर को दुबिया मोड़, 12 सितंबर को रेवतीपुर, 13 सितंबर को जखनिया, 14 सितंबर को नंदगंज, 16 सितंबर को बिरनो, 17 सितंबर को भांवरकोल, 18 सितंबर को मनिहारी, 19 सितंबर को मुहम्मदाबाद, 22 सितंबर को बरार, 26 सितंबर को रोहिली, 27 सितंबर को महमुदपुर, 25 सितंबर को करमूपुर, 28 सितंबर को वेद बिहारी पोखरा, एक अक्टूबर को सावना, तीन अक्टूबर को रानीपुर पलिया, चार अक्टूबर को श्रवन डीह, पांच अक्टूबर को मटेहूं, दस अक्टूबर को मीटिंग की तैयारी की जाएगी।
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी गई।
विज्ञापन
देश के किसान आठ महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर तीन काला कानून खत्म करने के लिए धरना पर बैठे हैं। इस बैठक को राजदेव यादव, घूरा यादव, सुरेंद्र राम, दिना सिंह, नरसिंह यादव, संजय राम, रघुनाथ राम, राम केर यादव, कैलाश यादव ,अंगद यादव, राजेंद्र बिंद, रूप नारायण मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र राम ने किया।