{"_id":"63260df2d5e7e133006e6a48","slug":"boy-dies-by-drowning-in-pond-ghazipur-news-vns67475248","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के अमवां गांव स्थित तालाब में एक बालक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमवां गांव निवासी पवन कुमार (8) दोपहर करीब ढाई बजे से ही घर से लापता था। घर के लोग बालक की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे उसका शव घर के पास ही तालाब में उतराया मिलने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों पर भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने बालक का शव पानी से बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बालक पवन के पिता का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका था। मां भी बालक को छोड़कर कहीं चली गई हैं। बालक का पालन पोषण उसके दादा श्यामनारायण राम ही करते थे। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक बालक के दादा श्यामनारायण राम की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।