फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bored of domestic strife, a man commits suicide

घरेलू कलह से ऊबकर युवक ने की आत्महत्या

Sat, 15 May 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bored of domestic strife, a man commits suicide
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने घरेलू कलह से ऊबकर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी संदीप सिंह (25) रोज की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे परिजन जब दरवाजा खोलने की आवाज लगाने लगे। अंदर से कोई हलचल न होने पर लोगों ने खिड़की से देखा तो पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकता शव देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजे को तोड़ शव को नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की दादी गुलजारी देवी की तेरही थी। गांव एवं परिजनों को भोजन कराने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी आठ माह पहले हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर युवक की नोकझोंक होती रहती थी। मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। परिवार का मुख्य कमासुत था। इस घटना के बाद गांव तथा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि युवक ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed