फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body recovered after hard work of SDRF

एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Body recovered after hard work of SDRF
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौवली गांव स्थित पोखरी में नहाते समय डूबे किशोर की लाश दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम एसडीआरएफ टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुई। शव बाहर निकलने पर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

धरवार कला गांव निवासी अभिषेक राजभर (15) कुछ दिन पहले जयरामपुर भगवल अपने नाना अमिका राजभर के घर आया था। वह नहाने के लिए दोस्तों के साथ मिश्रौवली गांव स्थित पोखरी जाता था। इसक्रम में सोमवार को वह अकले नहाने गया, इस दौरान गहरे पानी में चला गया। किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घंटो प्रयास के बाद भी सोमवार की देर शाम तक शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने वाराणसी से एसडीआरएफ की टीम बुलाया, मौके पर पहुंची 12 सदस्यीय टीम ने पोखरी की गहराई में कीचड़ में फंसे किशोर के शव को बाहर निकाला। इस कार्य में टीम को सात घंटे लगे। शव निकाले जाने के दौरान मौके पर हजारों की भीड़ एकत्र थी। मृतक की मां लालमुनी राजभर सहित परिजनों के बिलखने से सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed