फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body elections: 39 for the post of president, 42 free symbols for independents for the post of member

निकाय चुनावः अध्यक्ष पद के 39, सदस्य पद के निर्दलियों के लिए 42 मुक्त प्रतीक

Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Body elections: 39 for the post of president, 42 free symbols for independents for the post of member
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन इसकी तैयारी तेज होने लगी है। आयोग ने आगामी चुनाव में ताल ठोंकने वाले नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा सदस्य पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए मुक्त प्रतीक निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ नगरीय निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका परिषद गाजीपुर, मुहम्मदाबाद तथा जमानिया हैं। इसके साथ ही पांच नगर पंचायतें सादात, सैदपुर, दिलदारनगर, जंगीपुर तथा बहादुरगंज हैं। इन सभी आठ निकायों में कुल 136 वार्ड हैं। इन निकायों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन

18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। आगामी चुनाव के लिए आयोग ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के सदस्य पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए अनाज ओसाता किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊ, कलम और दवात, गमला, कार सहित 42 मुक्त प्रतीक निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शटल, अनार, अलाव और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली-डंडा, छत का पंखा एवं फरसा सहित 39 मुक्त प्रतीकों को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया है। आयोग ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य के चुनाव के लिए 197 मुक्त प्रतीकों को आयोग में पंजीकृत अमान्यता प्राप्त एवं तात्कालिक या अनंतिम रूप से सामयिक (प्रोविजनल) पंजीकृत दलों के लिए निश्चित किया है।
आठ निकायों में 225720 मतदाता
गाजीपुर। जिले के आठ नगरीय निकायों में 121094 पुरुष एवं 104626 महिला सहित कुल 225720 मतदाता हैं। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 94318, नगर पालिका परिषद जमानिया में 29779 तथा नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में 32184 मतदाता हैं। इसके अलावा नगर पंचायत सैदपुर में 20432, सादात में 10777, बहादुरगंज में 15348, जंगीपुर में 10806 तथा नगर पंचायत दिलदारनगर में कुल 12076 मतदाता हैं।
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 2235 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 22 सौ से अधिक लोगों ने फार्म-छह भरकर सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है। जमानिया विस से सबसे ज्यादा लोगों ने फार्म-छह भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है।
नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक दावे-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है। इसके तहत सोमवार की सुबह तक सभी सात विस क्षेत्रों में 2235 लोगों ने फार्म-छह भरकर सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है। जखनिया में 413, सैदपुर 169, गाजीपुर 443, जंगीपुर 180, जहूराबाद 57, मुहम्मदाबाद 167 तथा जमानिया से सबसे अधिक 806 ने नामांकन किया।

1525 लोगों ने फार्म-सात भरकर सूची से नाम हटाने तथा 381 ने फार्म-आठ भरकर संशोधन के लिए आवेदन किया है। आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर पंजीकरण के लिए 26 नवंबर एवं चार दिसंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया है। मालूम हो कि अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चार अर्हक तिथि हर वर्ष एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई तथा एक अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed