फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body being handed over to family without safety kit

बिना सुरक्षा किट परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा शव

Sat, 24 Apr 2021 08:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Body being handed over to family without safety kit
गाजीपुर। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की हो रही मौत से परिजनों की चित्कार जारी है। बिना सुरक्षा किट के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जा रहा है। यही नहीं सैनेटाइजेशन नहीं होने से संक्रमण फैलाव का भी खतरा साफ मंडराता दिख रहा है। स्वास्थ्य महकमा पूरी सतर्कता एवं एहतियात के साथ शव सुपुर्द करने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयावह हो चुकी है कि आमजन की थोड़ी लापरवाही उनके लिए काफी खतरनाक साबित होती दिख रही है। स्थिति यह है कि अब तक एक सप्ताह में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों की मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सांस लेने में परेशानी होने पर आए मरीज आपात कक्ष में पहुंच रहे तो उनकी बिना कोविड जांच के उपचार शुरु कर दिया जा रहा है और आक्सीजन लेवल कम होने की अवस्था में उनकी मौत हो जा रही है। ऐसे में इन मरीजों का शव परिजन बिना सुरक्षा किट में पैक कर लेकर घर चले जा रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की मौत का आंकड़ा जहां अपनी रिपोर्ट में दर्शा रहा है, जबकि उनके शव को सुरक्षा किट (बाडी पैक) में डालकर और सेनेटाइज करके उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। इस संबंध में कोरोना के नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि शव को बाडी पैक में बंदकर सुरक्षा के साथ सुपुर्द किया जा रहा है। वर्तमान समय में 25 बाडी पैक उपलब्ध है। शव सुपुर्द करने से पहले सैनेटाइजेशन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed