{"_id":"67f2c6460e67cc63010f9310","slug":"bodies-of-three-children-were-burnt-on-the-same-pyre-mother-cried-out-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-130693-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक ही चिता पर जले तीन बच्चों के शव, चीत्कार उठी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक ही चिता पर जले तीन बच्चों के शव, चीत्कार उठी मां
विज्ञापन
गरीब और गरीबी का मजाक कहें या फिर कुछ और। एक चिता पर दो बेटी और एक बेटे का अंतिम संस्कार कर रविवार को गहमर कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव पहुंचे लालजी का परिवार अभी भी खुले आसमान के नीचे ही पड़ा है। पत्नी और घायल बच्चे की दवा तक नहीं हो पा रही है।
इस परिवार की मदद करने को कौन कहें उन्हें सांत्वना देने को भी माननीय जन दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे। हैरानी की बात यह कि उनके घर चंद कदम दूर पर आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सिंह से लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तक गए, लेकिन तीन बच्चों की मौत पर आंसू पोछने तक नहीं गए।
शुक्रवार की रात बिहार जा रहे ट्रेलर ने झोपड़ी को रौंद दिया था, जिससे बगल में तख्त पर सो रहे एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। मृत सपना (8), कबूतरा (6) और ज्वाला (4) के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
परिजन जिला मुख्यालय पर ही गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किए। यहां तीनों शवों को पिता ने ही मुखाग्नि दी। दर्दनाक हादसे के बाद से प्रशासनिक स्तर से भी अभी तक आश्वासन के अलावा कोई मदद नहीं मिला है।
जबकि घटना के दूसरे दिन चंद कदम दूर पर पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सिंह भी चेतक प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। लेकिन वह परिवार से मिलने तक नहीं गए। इससे पीड़ित परिवार मर्माहत है।
एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार ने सभी परिवारों के आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाने के साथ-साथ ग्राम सभा से जमीन आवंटित कराते हुए उन्हें रहने के बंदोबस्त करने के आश्वासन दिए। लेकिन उसके बाद उनका हाल चाल पूछने भी कोई नही पहुंचा था।
ट्रेलर की चपेट में आने से गिरी झोपड़ी अभी भी हादसे की भयानकता तो बया कर रही है। अब तक प्रशासनिक सहायता न मिलने से उनके दुख और भी बढ़ गए हैं। मृत बच्चों की मां संतरा देवी ने कहा कि अब भी हम अभी भी सड़क किनारे ही रहने को विवश हैं।