फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   boating

रोक के बावजूद हो रहा नावों का संचालन

Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
boating
सुहवल। गंगा में ठहराव की खबर के बाद से तटवर्ती लोगों में काफी राहत है। गंगा का जलस्तर मंगलवार को 61.160 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से अभी एक मीटर 945 सेंटीमीटर नीचे है। जिले में खतरा का निशान 63.105 है। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए किसी तरह की होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए जिला प्रशासन ने नौका संचालन पर सख्ती से रोक लगा दी है। इसके बावजूद, क्षेत्र में नावों का बेखौफ संचालन किया जा रहा है। एसडीएम जमानियां सत्यप्रिय सिंह ने इसके लिए नाविकों को सख्त हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि अगर आदेश का उल्लंघन किया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। घाटों पर नौका एवं नाविकों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों को चौकसी का निर्देश दिया है। पहले जिस तेजी से गंगा बढ़ रही थी, उससे तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी थी। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय प्रभारी हसनैन ने बताया कि वर्तमान में गाजीपुर में जलस्तर सुबह से रुका है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है। बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर लिया गया है। नावों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया गया है। अगर कहीं नाव का संचालन पाया गया तो नाव को जप्त कर नाविकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। - सत्यप्रिय सिंह, उप जिलाधिकारी जमानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed