फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJYM member dies in road accident

Ghazipur News: भाजयुमो के सदस्य की सड़क हादसे में मौत

Mon, 23 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJYM member dies in road accident
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार-देवैथा मार्ग स्थित गायघाट गांव के पास रविवार की रात सड़क हादसे में हिंदू पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अभईपुर गांव निवासी हिंदू पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य नयन प्रकाश सिंह (38) रात में स्टेशन बाजार से बाइक से घर अभईपुर जा रहे था। गायघाट गांव के पास नहर से पाइप खेत में ले जाया गया था। सड़क पर मौजूद पाइप के दोनों तरफ उसकी सुरक्षा के लिए ईंट और उसके ऊपर मिट्टी डालकर अस्थाई ब्रेकर बनाया गया था। रात में घर जाने के दौरान इस बात से अंजान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उस अस्थाई ब्रेकर के पास पहुंचे और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इसी बीच राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को घटना सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। सुबह नगर के बलुआ घाट पर दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता राम अवतार सिंह ने दी। इस दौरान प्रधान बबलू सिंह, रणवीर सिंह, विजय यादव, बलवीर सिंह बसंत यादव, अनूप यादव, अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2006 में थे छात्रसंघ अध्यक्ष
जमानिया। नयन प्रकाश सिंह वर्ष 2006 में हिंदू पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे। दो भाइयों में यह दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई विनय देहरादून में प्राइवेट नौकरी करते थे और छोटे भाई पंकज भी वही नौकरी करते है। रविवार की सुबह नयन ने छोटे भाई पंकज को ट्रेन पर चढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed