फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP on four out of eight municipal bodies, SP on three and Nirdal won on one

Ghazipur News: आठ नगर निकायों में से चार पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर निर्दल ने मारी बाजी

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP on four out of eight municipal bodies, SP on three and Nirdal won on one
- नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने सपा प्रत्याशी को 3353 मतों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद के तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत सीटों पर शनिवार को मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा ने चार, सपा ने तीन और एक निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने 19670 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दिनेश यादव से 3353 मतों से विजयी हुईं। दिनेश यादव को कुल 16317 मत मिले।
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी रईस अंसारी ने 9825 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी संदीप गुप्ता से 2514 मतों से विजयी हुए। संदीप गुप्ता को कुल 7311 मत मिले।नगर पालिका परिषद जमानियां से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश गुप्ता ने 6291 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अनिल से 3522 मतों से विजयी हुए। अनिल को कुल 2769 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

नगर पंचायत बहादुरगंज से सपा प्रत्याशी रेयाज अहमद नेे 4386 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार से 812 मतों से विजयी हुए। अरविंद कुमार को कुल 3534 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सैदपुर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला सोनकर ने 5707 वोट पाकर सपा प्रत्याशी सरिता सोनकर से 459 मतों से विजयी हुई। सरिता को कुल 5248 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सादात से सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने 2111 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी शिवानन्द से 454 मतों से विजयी हुए। शिवानन्द को कुल 1657 मत मिले। नगर पंचायत दिलदारनगर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश कुमार जायसवाल ने 1913 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अलिशेर राईनी से 358 मतों से विजयी हुए। अलीशेर को 1555 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत जंगीपुर से निर्दल प्रत्याशी रूकसाना ने 2334 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी उषा यादव से 117 मतों से विजयी हुई। उषा यादव को 2217 मत मिले।

000
लगातार भ्रमणशील रहे अधिकारी
गाजीपुर। मतगणना के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह लगातार मतगणना स्थलों पर भ्रमणशील रहे। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की शिकायत नहीं प्राप्त हुई। हालांकि, सहजानंद में पुन: मतगणना कराने को लेकर पुलिस और प्रत्याशी के समर्थकों के बीच में हल्की नोक-झोंक हुई। इसके अलावा हर जगह मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed