बिरनो। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को अब भारतीय जनता पार्टी दुरुस्त करेगी। इसके लिए भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि हमने बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। अस्पताल की कमियों को दूर करेंगे एवं विभाग के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी आर्थिक सहयोग करेंगे। मूलभूत सुविधाओं से इस अस्पताल को लैस किया जाएगा सेवा की संगठन के मूल मंत्र के साथ जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जिला प्रशासन के साथ सेवा सुधार का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में डा. बीपी सिंह ने बताया कि रमेश सिंह पप्पू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। सभी कर्मचारियों के तरफ से उनको बधाई देते हैं और इस अस्पताल में कमी संसाधनों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। यहां रहने वाले कर्मचारियों के आवास जो 2007 से बन रहे हैं जो अभी तक विभाग को सुपुद़ नहीं किया गया। यह बाउंड्री विहीन अस्पताल है, जिससे आवारा पशु अस्पताल परिसर में घूमते हैं और यहां आने वाले मरीजों के साथ परिजनों को पानी की उपलब्ध नहीं रहता है। इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, संतोष सिंह, ऋषिदेव सिंह, सत्यम सिंह, यशवंत सिंह, गोवर्धन बिंद, योगेश सिंह, पंकज राय, अटल पांडेय, शिव शंकर यादव, प्रकाश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, अजय राजभर, अजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।