{"_id":"5f5f9c468ebc3e5a9459ae23","slug":"bjp-leader-beaten-up-by-tying-him-to-a-tree-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: पेड़ से बांधकर भाजपा नेता को पीटा, गोलीकांड में गवाही देना बनी जान की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: पेड़ से बांधकर भाजपा नेता को पीटा, गोलीकांड में गवाही देना बनी जान की मुसीबत
Mon, 14 Sep 2020 10:10 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
घायल प्रदीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकराॅव निवासी एवं भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार गोंड को पुरानी रंजिश में गांव के कुछ दबंगों ने सोमवार की शाम पीपल के पेड़ से बांधकर मारा-पीटा। घटना के बाद पीड़ित को लेकर परिजन थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर भेज दिया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना का मुख्य कारण डेढ़ वर्ष पूर्व गांव में हुए गोलीकांड में प्रदीप द्वारा गवाही देना बताया जा रहा है। सोमवार को एमए की परीक्षा देने के लिए भाजपा नेता प्रदीप गोंड अपने मित्र संदीप यादव को लेने उसके घर गए थे। वापस जाते समय रास्ते में पहले से खुन्नस खाए लोगों ने प्रदीप को गाली-गलौज देते हुए खींचकर अपने दरवाजे ले गए। प्रदीप का आरोप है कि उन्हें पीपल के पेड़ में बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। इससे दाहिने हाथ की बीच की अंगुली गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि उक्त मामले में प्रदीप गोंड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इसी गांव में एक और मारपीट के मामले में कुछ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन