फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP is not giving proper participation to Kayastha community: Arun Kumar Srivastava

भाजपा कायस्थ समाज को नहीं दे रही उचित भागीदारी : अरुण कुमार श्रीवास्तव

Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
BJP is not giving proper participation to Kayastha community: Arun Kumar Srivastava
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार की देर शाम चंदन नगर में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से कायस्थ समाज को उचित भागीदारी नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परंपरागत मतदाता होने के बाद भी भाजपा कायस्थ समाज की घोर अपेक्षा कर रही है। भाजपा की ओर से पिछले लोकसभा के चुनाव में भी प्रदेश में कायस्थ समाज को प्रत्याशी नहीं बनाया था। अभी हाल में ही संपन्न हुए राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। सपा का मतदाता न होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की अपनी तीन सीटों में से दो प्रत्याशी कायस्थ समाज को दिया। भाजपा ने कायस्थ समाज को टिकट तो नहीं दिया लेकिन साजिश रचकर राज्यसभा के चुनाव में आठवां उम्मीदवार खड़ाकर कायस्थ समाज के आलोक रंजन को हराने का काम किया। लोकसभा के चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर प्रेम कुमार श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed