फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP engaged on data management at booth level

Ghazipur News: भाजपा बूथ स्तर पर डाटा प्रबंधन पर जुटी,

Mon, 30 Jan 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP engaged on data management at booth level
गाजीपुर। भाजपा में बूथ से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर संगठन की एक-एक जानकारी आने वाले दिनों में एक क्लिक पर सहेजने का काम जोरों पर चल रहा है। आगामी लोकसभा और अन्य राज्य के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा डाटा प्रबंधन को लेकर विशेष तौर पर कार्य कर रही है। जल्द ही भाजपा जनपद सहित देश की पेपरलेस कार्य करने वाली राजनीतिक दल बन जाएगी।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर की कमेटियों सहित वोटर आदि की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके आधार पर संगठन के पदाधिकारी और अन्य तकनीकी विशेषज्ञ पार्टी को सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक पार्टी को और मजबूती प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद गाजीपुर में डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय पर हुआ। इसकी अगुवाई भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की टीम कर रही थी। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा जन सेवा एवं संगठन कार्यों के सुविधा, गति तथा तत्परता के लिए सरल एप्प के माध्यम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर उपलब्धियों को संकलित करने का एक उत्तम प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सूचना तकनीकी से सुचारू रुप से जुड़कर संगठन क्षमता को मजबूती प्रदान करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि भाजपा सदैव से सेवा ही संगठन के वैचारिक सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करती रही है। वर्तमान परिवेश में सेवा कार्यों के साथ-साथ संगठन कार्यों के लिए भाजपा कार्यकर्ता तकनीकी रूप से भी सबल सक्षम है।
डाटा प्रबंधन के जिला संयोजक दयाशंकर पांडेय ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यशाला को तकनीकी प्रशिक्षण जिला आई टी संयोजक आलोक शर्मा ने किया। वहीं, सोशल मीडिया जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने सामाजिक पटल पर भाजपा के मजबूत पक्ष को सोशल मीडिया के जरिए रखने के बारे में बताया।

भाजपा ने शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखा
गाजीपुर। पार्टी कार्यालय पर भाजपा की ओर से महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, राजेश राजभर, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, डाटा प्रबंधन के सहसंयोजक अविनाश सिंह, अखिलेश सिंह व श्यामराज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed