फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bjp begin pariwar sampark abhiyan

भाजपा ने ‘परिवार संपर्क अभियान’ किया शुरू

Thu, 11 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
bjp begin pariwar sampark abhiyan
मुहम्मदाबद के सुखडेहरा में बूथ संख्या पैतालिस में परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय अध? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रधानमंत्री के निर्णयों से जन-जन को अवगत कराने के लिए भाजपा पूरे देश में 11 जून से 14 जून तक परिवार संपर्क अभियान चला रही है। जिले में इसका शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 45 सुखडेहरा में लोगों से जनसंपर्क कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पत्र लोगों को देते हुए उसे पढ़ने का आग्रह किया। कहा कि उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। सरकार हर मोर्चों तथा चुनौतियों का सामना अडिग, निडर और साहस से करने को तैयार है। जनता की भलाई तथा देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान के प्रति प्रधानमंत्री मोदी एवं पार्टी की सोच स्पष्ट एवं पारदर्शी है। भाजपा अपने पिछले कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक, एअर स्ट्राइक तथा वन रैंक, वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स, किसानों के लिए फसलों के मूल्य निर्धारण की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया है। गरीबों के खाते खोलने, मुफ्त में बिजली और रसोई गैस कनेक्शन देने आदि की व्यवस्था की है। गरीबों को शौचालय और आवास बनवाने का भी कीर्तिमान स्थापित किया। एक साल के अंदर धारा 370,25 ए, राम मंदिर निर्माण के रूकावट और तीन तलाक तथा नागरिकता संशोधन कानून समेत देश की शांति, सुख, समृद्धि के लिए अपनाई गई नीतियों एवं लिए गए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय किए गए हैं।
विज्ञापन

मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्म निर्भर भारत की ओर अग्रसर है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, बूथ अध्यक्ष ब्रजेश राय, संजय राय जनसंपर्क में साथ-साथ रहे। सदर मंडल पूर्वी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने गुरुबाग, रौजा क्षेत्र में, नंदगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने सदर विस के बूथ संख्या 69 के लोगों से संपर्क किया। भांवरकोल द्वितीय के मंडल अध्यक्ष सतीश राय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराया। बाराचवर द्वितीय मंडल में उपरोक्त अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed