फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJMY burns azam effigies

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका आजम खां का पुतला

Fri, 09 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कसबा के सब्डी मंडी तिराहे पर गुरुवार को नगर विकास मंत्री आजम खान का पुतला फूंका। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि  सपा सरकार के मंत्री आजम खान बेलगाम हो गए हैं। किसी के बारे में भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कभी महिलाओं के ऊपर तो कभी देश के प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। भारत रत्न संविधान निर्माता डा. अंबेडकर का मजाक उड़ाते उनके ऊपर कमेंट करना, उनको नीचा दिखाना देश के गौरव के साथ खिलवाड़ है। इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। पूर्व प्रत्याशी रामदुलार राम ने कहा सपा सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और आजम खान ओछी राजनीति कर रहे है।
विज्ञापन

ऐसे मंत्री को सरकार तत्काल बर्खास्त करे और  उनके ऊपर एफआईआर दर्ज किया जाए। आजम खां के पुतला दहन के पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में घुमाया। दहन करने वालों में पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, शिवशंकर चौहान, विनोद गुप्ता, प्रशांत सिंह,  चक्रधारी चौहान, सुनील सिंह, सिंटू गुप्ता, गोविंद, अंनिल, सुदामा यादव, अरविंद,  राजेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed