फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike thief driving truck number caught

ट्रक का नंबर लगा चला रहे बाइक चोर धराए

Tue, 04 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bike thief driving truck number caught
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द गांव के पास सोमवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक चोरों को धर-दबोचा। छानबीन में पता चला कि चोरी की बाइक पर ट्रक का नंबर लगाकर चला रहे थे। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मऊ-गाजीपुर सीमा स्थित हरदासपुर खुर्द के पास देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। उनके कागजात की जांच की तो संदेह के आधार पर कागज से इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया गया। जांच में बाइक पर लिखा नंबर ट्रक का निकला। पूछताछ में अपना नाम हनौता गांव निवासी बेचन राजभर और दूसरा चोर किशोर निकला। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में वाराणसी के सारनाथ निवासी आलोक सिंह की बाइक धर्मागतपुर से एक शादी समारोह से चोरी की गई थी। चोर बाइक पर ट्रक का नंबर लगाकर चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed