फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike slipped on national highway, youth died

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसली बाइक, युवक की मौत

Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike slipped on national highway, youth died
सुहवल थाना क्षेत्र के फगरूआ मकसूदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत हो गई। वह एक युवती को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने गया था। घटना के बाद घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

26 वर्षीय सुरेंद्र प्रजापति मोटरसाइकिल से गाजीपुर से बेटावर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान सड़क पर फिसलन की वजह से मोटरसाइकिल समेत गिर गया। हादसे की जानकारी पाकर वहा पहुंचे पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता बेटावर कलां निवासी सिंहासन प्रजापति ने बताया कि आज सुबह बगल के ही एक युवक की लड़की को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने मोटरसाइकिल से सुबह सात बजे गया था। स्टेशन पर छोड़कर वह घर वापस लौट रहा था कि यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed