फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding miscreants shot the head representative

बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली

Mon, 03 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the head representative
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने घर से बुलाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर फायर झोंक दिया। गोली प्रधान प्रतिनिधि के गाल को चिरते हुए दूसरे तरफ निकल गई। जबकि दूसरी गोली दाहिने पैर में जा लगी। उधर गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और एक बदमाश को पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत घायलों हमलावर को भी उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तहसील के परसा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान आशा देवी के प्रतिनिधि गोपाल पासी (45) अपने घर पर मौजूद थे। शाम करीब सवा छह बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और घर से बाहर आने के लिए आवाज लगाने लगे। जैसे ही प्रधान प्रतिनिधि घर से बाहर आए बाइक पर बैठे एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। एक गोली उनके गाल को चिरते हुए दूसरे तरफ निकल गई। जबकि दूसरी गोली दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़े। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ गए। ग्रामीणों ने बदमाश सुधांशु राय को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। इधर दूसरा बदमाश बाइक चालक बबलू यादव फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पता लाया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, वैसे पुलिस टीम छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed