फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bike rider uncle died after colliding with cow

Ghazipur News: गाय से टकराकर बाइक सवार चाचा की मौत

Sun, 14 May 2023 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
bike rider uncle died after colliding with cow
सड़क हादसे में भतीजा भी घायल, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन

सहेड़ी पुलिया के पास हुआ हादसा, परिजनों के रोने से मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सहेड़ी पुलिया के पास शनिवार को देर रात एक बाइक गाय से टकराकर पलट गई। हादसे में चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल भतीजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
सहेड़ी गांव निवासी शिवलाल बिंद (48) भतीजा नंदलाल बिंद (26) के साथ बाइक से शनिवार को रेवसा रिश्तेदारी में गए थे। वहां से चाचा- भतीजा रात करीब 12 बजे घर वापस आ रहे थे। सहेड़ी पुलिया के पास सड़क के बीचो- बीच अचानक सामने से गाय आ गई, जिससे बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में चाचा-भतीजा सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। दुर्घटना में चाचा शिवलाल बिंद की मौत हो गई थी। वहीं बाइक चालक नंदलाल बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। घटना के दूसरे दिन कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक घर पर रहकर खेती का कार्य करते थे। मृतक के दो पुत्र सुनील और किशन, जबकि एक पुत्री प्रियंका है। बड़े पुत्र सुनील की शादी हो चुकी है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री अभी अविवाहित है। मृतक की पत्नी लक्ष्मीना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र सुनील बिंद ने तहरीर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed